फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जान पर भारी बंद रास्ते और सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग/देवाल। ब्लाक में बंद सड़कें और क्षतिग्रस्त रास्ते लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। मंगलवार रात को एक महिला की अचानक तबियत खराब हो गई तो महिला को कुर्सी पर बैठाया और उफनते नालों और क्षतिग्रस्त रास्तों से होकर आठ किमी पैदल चलकर सीएचसी थराली पहुंचाया। वहीं एक गर्भवती महिला को भी इसी तरह से अस्पताल पहुंचाया। प्रशासन और विभाग 38 दिनों बाद भी कुलिंग से वाण गांव की सड़क नहीं खोल पाया है।
वाण गांव की 55 वर्षीय हिरूली देवी की मंगलवार रात को अचानक तबीयत खराब हो गई। गांव में चिकित्सीय सुविधा नहीं होने के चलते ग्रामीणों ने बुधवार सुबह महिला को कुर्सी पर बैठाया और वाण से कुलिंग तक 8 किमी पैदल चले और इसके बाद वाहन में थराली सीएचसी पहुंचाया। यही नहीं रविवार को वाण की गर्भवती महिला बिमला देेेवी को प्रसव पीड़ा हुई। तब भी ग्रामीण महिला को कुर्सी पर बांधकर 8 किमी पैदल चले और देवाल अस्पताल पहुंचाया। यहां महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाण के प्रधान खीमी राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य हीरा सिंह पहाड़ी, महिला मंगल दल अध्यक्षा धामती देवी, हीरा सिंह गढ़वाली, खिलाप सिंह, रघुवीर सिंह, हीरा सिंह बुग्याली, रंजीत, कुंवर सिंह सहित अन्य लोगों का कहना है कि 15 जुलाई की बारिश से वाण गांव को देवाल से जोड़ने वाला मोटर मार्ग कुलिंग से आगे बंद है। कुलिंग के पास दो मोटर पुल भी बह चुके हैं। लोग गदेरों पर बनी लकड़ी की पुलिया और भूस्खलन वाले इलाकों में जान जोखिम में रखकर आवागमन कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन अभी तक सड़कें चालू नहीं कर पाया है। दूसरी ओर लोनिवि के ईई विजय कुमार ने बताया कि कुलिंग में वैली ब्रिज का काम जल्द पूरा होने वाला है, जिसके बाद आगे की सड़क खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें