फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंदा लोकजात यात्रा की तैयारियां हुई शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नंदप्रयाग। श्री नंदा लोकजात यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मां नंदा की छंतोलियां सिद्धपीठ कुरुड़ मंदिर के लिए जाने लगी हैं। बुधवार को मां नंदा की छंतोली नंदप्रयाग पहुंची तो लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। लोगों ने मां नंदा को शृंगार सामग्री के साथ ही सब्जी भेंट की।
30 अगस्त को घाट के कुरुड़ मंदिर से दशोली और बधाण की मां नंदा की डोलियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की छंतोलियां यात्रा में शामिल होंगी और 17 सितंबर को नंदा सप्तमी के दिन कैलास के लिए विदा हो जाएंगी। छंतोली ले जा रहे योगेश गौड़ और सुभाष गौड़ ने बताया कि 29 अगस्त तक छंतोली कुरुड़ मंदिर पहुंचेगी। 30 अगस्त को नंदा की डोली के साथ विभिन्न गांवों की छंतोलियां भी कैलाश के लिए प्रस्थान करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



नंदीकुंड लोकजात 15 सितंबर से
जोशीमठ। कल्पक्षेत्र उर्गम घाटी में होने वाले नंदीकुंड लोकजात का आयोजन 15 से 21 सितंबर तक किया जाएगा। प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह नेगी, रघुवीर नेगी, हरीश परमार, हीरा सिंह और राजेंद्र सिंह का कहना है कि नंदीकुंड जात में छंतोलियां उर्गम, ल्यारी, थैंणा, भर्की, अरोसी और ग्वाणा गांव होते हुए नंदा सप्तमी को नंदीकुंड पहुंचेंगी। ग्रामीणों ने कहा कि जोशीमठ तहसील प्रशासन से लोकजात मार्ग के सुधारीकरण की मांग कर चुके हैं लेकिन अभी तक मार्ग सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें