फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा परिषद में सदस्य बनने पर डॉ. श्रीवास्तव सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । आयुर्वेदिक डॉक्टर्स एसोसिएशन की ओर से डॉ. डीके श्रीवास्तव को भारतीय चिकित्सा परिषद में सदस्य बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। इस मौके पर डॉ. श्रीवास्तव ने संस्था का आभार जताया। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश में आयुष एवं आयुर्वेद को नई दिशा देने के लिए शासन स्तर पर योजनाएं बनाई जा रही हैं। उत्तराखंड में आयुर्वेद के विकास की काफी संभावनाएं हैं, लिहाजा आयुर्वेद के संवर्धन की आवश्यकता है। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. रवि कौशल ने कहा कि डॉ. श्रीवास्तव का आयुष उत्तराखंड के लिए नामित होना तीर्थनगरी के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन

कहा कि सभी आयुर्वेदाचार्यों को संयुक्त रूप से सतत प्रयासों से आयुर्वेद को मूलरूप में दोबारा प्रतिष्ठापित करने के लिए सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर वैद्य वीरेंद्र शर्मा, डॉ. जीएल अरोड़ा, डॉ. जीएस रावत, डॉ. डीपी बलोदी, डॉ. पीएल कपरुवान, डॉ. आरपी उनियाल, डॉ. एके शर्मा, डॉ. भास्कर आनंद, वैद्य शरत चंद शर्मा, डॉ. जेपी राठी, डॅा. अरुण कुमार, डॉ. योगेश गवाड़ी, डॉ. पंकज चौहान, डॉ. कपिल गुप्ता, डॉ. पंकज वर्मा, डॉ. सीमा सक्सेना, डॉ. मधु आनंद, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शैली बत्रा, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. महावीर काला, डॉ. केएल कोठारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें