फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परेशान तीर्थयात्रियों ने डीएम का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे न खुलने से गुस्साए तीर्थयात्रियों ने मौके पर पहुंचीं डीएम का घेराव किया। तीर्थयात्रियों ने कहा कि बदरीनाथ धाम तक पहुंच मार्ग दो दिनों से बंद पड़ा है। प्रशासन की ओर से न तो हाईवे खोलने के लिए मशीनें भेजी जा रही हैं और न ही वैकल्पिक रास्ता बनाने के प्रयास नहीं किए जा रहे हैं। डीएम ने यात्रियों को जल्द हाईवे सुचारु करने का भरोसा दिलाया। इस पर तीर्थयात्री शांत हुए।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर करीब दो बजे बोल्डर गिरने से जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई थी जिससे यहां हाईवे खोलने का काम बंद हो गया है। यहां हाईवे खोलने के लिए शाम चार बजे तक भी दूसरी जेसीबी यहां नहीं पहुंचाई गई है। इससे तीर्थयात्रियों में आक्रोश पनप रहा है। सोमवार शाम को हाईवे के निरीक्षण लिए डीएम स्वाती एस भदौरिया मौके पर पहुंची तो तीर्थयात्रियों ने उन्हें घेर लिया। गुजरात के तीर्थयात्री चंद्रशेखर और महेंद्र भाई ने कहा कि हाईवे बंद होने से यात्रा शेड्यूल बिगड़ गया है। प्रशासन के पास हाईवे खोलनेे के कोई साधन मौके पर उपलब्ध नहीं हैं। दिल्ली के तीर्थयात्री पुनीत कश्यप ने कहा कि हम दो दिन से चमोली बाजार में फंसे हुए हैं। यहां पीने के पानी तक की समुचित व्यवस्था नहीं है। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने तीर्थयात्रियों जल्द ही हाईवे खोलने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें