गोपेश्वर। एक पखवाड़े से गांव-गांव का भ्रमण कर भक्तों की कुशलक्षेम पूछने के बाद सोमवार को सितोड़ा गांव की आराध्य देवी मां इंद्रामति मंदिर में विराजमान हो गईं। इस दौरान मां इंद्रामति ने पश्वा पर अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दिया।
आठ अगस्त को मां इंद्रामति की डोली क्षेत्र के भ्रमण के लिए अपने मंदिर के गर्भगृह से बाहर आई थीं। मां की डोली ने सोनला, बछेर, किलोंडी, रोपा, रिखोली, तिलडोबा, टेड़ा और सितोड़ा गांवों का भ्रमण किया। सोमवार को भक्तों से विदा लेकर मां इंद्रामति की डोली सितोड़ गांव स्थित मंदिर में विराजमान हो गईं। इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गजपाल सिंह, पंडित विजय प्रसाद मैठाणी, त्रिलोक चंद्र, रमेश मैठाणी, तनु मैठाणी, देवी के पश्वा देवेंद्र बिष्ट, श्रवण, विक्रम सिंह, पुष्कर, कुंवर, ताजवेंद्र सिंह और मुकेश आदि मौजूद थे।