श्रीनगर। गढ़वाल विवि में शिक्षणेत्तर कर्मचारी परिषद चुनाव के लिए आज मंगलवार को चुनाव होंगे। 6 पदों पर होने वाले इस चुनाव में 558 कर्मचारी मतदान करेंगे।
चुनाव अधिकारी विजयानंद बहुगुणा ने बताया कि मतदान प्रक्रिया ठीक 8 बजे से शुरू होकर 2 बजे तक चलेगी। 3 बजे से मतगणना शुरू होगी। मतदान के लिए कुलपति सचिवालय के भूतल पर दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 20 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिषद के 6 पदों के लिए 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। बहुगुणा ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों से जुलूस प्रदर्शन न करने की अपील की गई है।