श्रीनगर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 74 वीं जयंती पर नगर कांग्रेस कमेटी ने राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय श्रीकोट गंगानाली में पौधरोपण किया। इसके अलावा कांग्रेसजनों ने कार्यक्रम आयोजित कर स्व. गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया। मौके पर कांग्रेस के पीसीसी सदस्य प्रदीप तिवाड़ी, जिला महामंत्री गणेश भट्ट, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, मुकेश अग्रवाल, सौरभ जैन और रामलाल नौटियाल आदि मौजूद थे। वहीं उत्तरकाशी में शहर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती पर उनको याद किया। इस मौके पर नगर अध्यक्ष दिनेश गौड़, शीशपाल पोखरियाल, डा. महेश भट्ट, दिवाकर भट्ट, अंकित और विजेंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।