फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटपाथ से हटाए अवैध होर्डिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

सहसपुर थाना पुलिस और तहसील प्रशासन का अतिक्रमण के खिलाफ अभियान रविवार को भी जारी रहा। टीम ने सेलाकुई बाजार क्षेत्र में अभियान चला फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लगाए गए होर्डिंग्स को उखाड़ दिया। भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने 100 से अधिक अतिक्रमण को जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिया था। इस दौरान टीम की लोगों से नोकझोंक भी हुई थी। वहीं, अतिक्रमण हटने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। अब तक अतिक्रमण के कारण बाजार क्षेत्र का दायरा बेहद सिकुड़ गया था। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अक्सर बाजार में जाम के हालात पैदा हो जाते थे। लोगों को डेढ़ किमी में फैले बाजार क्षेत्र को पार करने में आधा घंटे का समय लग जाता था। सहसपुर थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि सभी व्यापारियों को भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें