ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
भंजरा पंचरा गांव स्थित महासू मंदिर में 13 सितंबर को जागड़ा पर्व का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 12 सितंबर को मंदिर परिसर में जागरण का आयोजन किया जाएगा। यह निर्णय रविवार को मंदिर परिसर में खत सिलगांव की बैठक में लिया गया। बैठक में खत के 10 गांव के जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि वित्त मंत्री प्रकाश पंत को बुलाया जाएगा।
रविवार को मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्ष मंदिर समिति के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा ने की। बैठक में श्रद्धालुओं के रहने और भंडारे की व्यवस्था पर भी विचार विमर्श किया गया। लोनिवि से जागड़ा पर्व से पूर्व सड़कों को दुरुस्त करने की मांग की गई। बैठक में लाल सिंह चौहान, मोहर सिंह चौहान, लायक राम, राजेंद्र सिंह राणा, भगत सिंह, कल सिंह, दिगंबर सिंह, सुरेंद्र सिंह पंवार, दलीप सिंह बिष्ट, विरेंद्र सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह बिष्ट, मायाराम पंवार, शांति सिंह पंवार, नैन सिंह पंवार, अतर सिंह चौहान, प्रताप सिंह चौहान, सुरेंद्र सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, श्याम सिंह चौहान, कुंदन सिंह बिष्ट, आशा राम शर्मा आदि मौजूद रहे।