फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पर प्रतिबंध लगाने की उपजिलाधिकारी से लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । भाजपा युवा मोर्चा ने तीर्थनगरी में नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन से गुहार लगाई है। संगठन ने अवैध शराब बिक्री में संलिप्त कारोबारियों पर अविलंब कार्रवाई की मांग की है। भाजयुमो परवादून के जिला मंत्री राजेंद्र प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी हर गिरि से भेंट की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि तीर्थनगरी क्षेत्र में शराब व अन्य प्रकार के नशे की अवैध बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ छुटभैया नेताओं की शह पर उक्त कारोबार काफी फलफूल रहा है। सब कुछ जानते हुए भी पुलिस प्रशासन इसे रोकने से कतरा रहा है, जिससे अवैध शराब के धंधे लिप्त कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन से नशे के कारोबारियों पर अविलंब लगाम कसने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी सजवाण, प्रकांत कुमार, भूपेंद्र राणा, अक्षय गुप्ता, संजय बिष्ट, दीपक रावत, विमलचंद, विकास कुमार, सौरभ नेगी, विजय बुड़ाकोटी, सौरभ नेगी, हिमांशु भट्ट, अमन सक्सेना, कृष्णा सिंह, सुमित थपलियाल, कुसुम अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें