फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैदल रास्ता क्षतिग्रस्त होने से अतिरिक्त दूरी पैदल आवाजाही कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। भारी बारिश से ग्राम पंचायत स्यांरी को अन्य गांवों से जोड़ने वाला पैदल रास्ता आठ अगस्त की रात को क्षतिग्रस्त होे गया था। तब से अभी तक यह मार्ग सुचारु नहीं हो पाया है। पैदल रास्ते पर कुंगरचा गदेरे पर निर्मित पुलिया भी बह गई है, जिससे ग्रामीणों को करीब पांच किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर अपने गंतव्य को जाना पड़ रहा है। स्यांरी गांव में 65 परिवार निवास करते हैं। गांव के स्कूली बच्चे भी इंटर स्तर की पढ़ाई करने के लिए जीआईसी बांजबगड़ जाने के लिए चार किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय कर रहे हैं। प्रधान दीपा देवी, क्षेत्र पंचायत बुदली देवी, भरत सिंह, जसपाल सिंह, दिलवर सिंह, गैणा सिंह, धन सिंह और राजेंद्र सिंह का कहना है कि घाट बाजार पहुंचने के लिए ग्रामीणों को जंगल के रास्ते आवाजाही करनी पड़ रही है। भेंटी गांव से होते हुए ग्रामीण घाट बाजार पहुंच रहे हैं। इधर, तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ का कहना है कि स्यांरी गांव के पैदल रास्ते को मनरेगा योजना से दुरुस्त किया जाएगा। जल्द ही रास्ते को ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें