फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपोजिट मेटिरियल की बुनियादी समझ को विकसित करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। स्वामीराम हिमालयन यूनिवर्सिटी के हिमालयन स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नालॉजी में मेकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग फैकल्टी के लिए आयोजित गेस्ट लेक्चर में आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों ने कंपोजिट मैटेरियल की बुनियादी समझ पर जोर दिया। आईआईटी रुड़की के प्रोफेसर डॉ. इंद्रदीप सिंह ने कंपोजिट मैटेरियल की नई तकनीकी विषय में फैकल्टी के लोगों को जानकारियां दी। बताया कि कंपोजिट मैटेरियल का उपयोग ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, न्यूक्लियर साइंस और विभिन्न प्रकार की मशीनों में हो रहा है। कंपोजिट मैटेरियल की बुनियादी समझ और आधुनिक समय में ऐसी बचत कही जा सकती है जो पर्यावरण हितैषी हो। उन्होंने एयरोस्पेस और ऑटोमोबाइल के क्षेत्र में हो रहे पॉलिमर कंपोजिट के विभिन्न अनुप्रयोगों के बारे में जानकारियां दी। मेकेनिकल विभागाध्यक्ष डॉ. एचएस पयाल ने कहा कि दिसंबर माह में आईआईटी रुड़की के सहयोग से इस विषय पर गेस्ट लेक्चर आयोजित होग, जिसमें फैकल्टी समेत छात्र समुदाय को आमंत्रित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें