फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, 100 से अधिक अतिक्रमण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

तहसील और पुलिस प्रशासन ने शनिवार को सेलाकुई बाजार में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। आसन पुल से बायांखाला तक चले इस अभियान में पुलिस ने जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों ओर फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमणों को ढहा दिया। दुबारा से अतिक्रमण करने पर व्यापारियों को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई। अभियान के दौरान 100 से अधिक अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
शनिवार को एसडीएम जितेंद्र कुमार और थानाध्यक्ष नरेश राठौर के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। शाम चार बजे शुरू हुआ यह अभियान देर शाम तक जारी रहा। अभियान से दुकानदारों में अफरा तफरी की स्थिति बनी रही। टीम को आता देख अतिक्रमण करने वालों ने खुद ही अपने सामान को समेटना शुरू कर दिया। एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी सूरत में अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि सेलाकुई मुख्य बाजार में सड़क के दोनों ओर व्यापारियों ने अतिक्रमण किया हुआ है। कुछ लोगों ने पक्के निर्माण तक किए हुए हैं। अतिक्रमण से बाजार में दून-पांवटा हाईवे का दम घुटने लगा था। सुबह औद्योगिक इकाइयों के शुरू होने और शाम को छुट्टी के समय बाजार में जाम के हालात पैदा हो जाते थे। लोगों को डेढ़ किमी में फैले बाजार क्षेत्र को पार करने में आधा घंटे से भी अधिक का समय लग जाता था।
विज्ञापन

खबर को अमर उजाला ने 12 अगस्त के अंक में ‘दून-पावंटा हाईवे: यहां अतिक्रमण पर कब चलेगी जेसीबी’ शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद खबर का संज्ञान लेते हुए शनिवार को तहसील और पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अभियान चलाते हुए अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। टीम में सेलाकुई चौकी प्रभारी नवनीत भंडारी, कवींद्र राणा, वीरेश कुमार, आलोक गौड, सतेंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें