ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के मुख्यालय में स्वच्छता पखवाड़ा शुक्रवार से शुरू हो गया। कारपोरेशन के कार्मिक निदेशक विजय गोयल ने पखवाड़े का विधिवत शुभारंभ करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कॉरपोरेट संचार के उप महाप्रबंधक डॉ. एएन त्रिपाठी ने बताया कि टीएचडीसी प्रबंधन की ओर से कॉरपोरेट कार्यालय ऋषिकेश, परियोजना कार्यालय टिहरी, कोटेश्वर, वीपीएचईपी, खुर्जा, ढुकवां, एनसीआर, कौशांबी व अन्य प्रमुख कार्यालयों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत 16 अगस्त से 31 अगस्त तक स्वच्छता पखवाड़ा शुरू किया गया।
स्वच्छता पखवाड़े के दौरान स्वच्छ भारत के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पखवाड़े के तहत कला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता के साथ ही अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही पर्यावरण संवर्धन के संदेश के लिए पौधरोपण भी किया जाएगा। इस अवसर महाप्रबंधक ओएंडएम एस मुहर मणि, जीएम वाणिज्यिक एके पोरवाल, जीएम एमपीएस वीके बडोनी, महाप्रबंधक वित्त जे. बेहरा, जीएम वित्त-ऑडिट एबी गोयल, जीएम परिकल्प-विद्युत एलपी जोशी, महाप्रबंधक कार्मिक सी.मिंज, जीएम सामाजिक व पर्यावरण शैलेंद्र सिंह आदि ने स्वच्छता अभियान में शिरकत की।