श्रीनगर। मारपीट की घटना के आरोप से आहत गढ़वाल विवि के मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो. पीएम सकलानी ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके स्थान पर प्रो. एसके गुप्ता को नियुक्त किया गया है। इस संबंध में कुलपति के अनुमोदन के बाद कुलसचिव कार्यालय से आदेश भी जारी कर दिए गए है। अंग्रेजी विभाग के दो छात्रों ने मुख्य छात्रावास अधीक्षक पर मारपीट व गाली गलौज किए जाने का आरोप लगाया था। वहीं प्रो. पीएम सकलानी ने इस घटना को साजिश बताया। कहा कि घटना से आहत होकर उन्होंने त्याग पत्र दिया है।
़