श्रीनगर/कीर्तिनगर/देवप्रयाग। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों व स्थानीय लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन मैदान में भी शोक सभा आयोजित की गई, जिसमें कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल, प्रो. पीएस राणा, प्रो. अरुण बहुगुणा, आशुतोष बहुगुणा आदि पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी। उधर, नगर व्यापार सभा की ओर से कल्याणेश्वर धर्मशाला में अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्रीय व सामाजिक योगदान को याद किया गया। गंगा आरती समिति, सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में अखिलेश चंद्र चमोला, श्रीकोट गंगानाली में स्थानीय ग्रामीणों ने दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष वासुदेव कंडारी, जगदीप रावत, अवनीश सडाना, सुजीत अग्रवाल, राजीव विश्नोई, दिनेश पंवार, गंगा आरती समिति के प्रेम बल्लभ नैथानी, यशोदा खंडूड़ी, सत्य काला, इंद्रा बिष्ट, प्रेम लता कालड़ा, मदन मोहन नौटियाल, सावित्री झिंक्वाण, दीपप्रकाश, गणेश, मोहित आदि दर्जनों लोग शामिल थे। दूसरी ओर कीर्तिनगर के अंबेडकर पार्क व चौरास में भी शोक सभाओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख विजयंत निजवाला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रंजन रतूड़ी, नरेंद्र कुवर, जयसिंह कठैत, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विजयराम गोदियाल आदि मौजूद थे। नगर पालिका देवप्रयाग में भी व्यापारियों ने संगम तट पर शोक सभा आयोजित कर प्रिय नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष विनोद गोयल, मुकेश भट्ट, कप्तान सिंह, संजय भट्ट, भाष्कर कोटियाल, जयप्रकाश पंत, लखपत सिंह, व विकास ध्यानी आदि मौजूद थे।