ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
पछवादून और जौनसार बावर में आजादी का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया। विभिन्न संगठनों, सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में ध्वजारोहण के बाद देशभक्ति गानों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बुधवार सुबह के समय छात्रों ने प्रभात फेरियां निकाली गई। विकासनगर तहसील में एसडीएम जितेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया।
जीआईसी कालसी में विधायक विकासनगर मुन्ना सिंह चौहान ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने लोक संस्कृति की मनमोहक झलक बिखेरी। हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल और एसबी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में पूर्व विधायक और स्कूल के डॉयेक्टर कुलदीप कुमार और चेयरमैन बलवीर चंदेल ने ध्वजारोहण किया। छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देश के विभिन्न प्रांतों की झलक प्रस्तुत की। जैन बालिका इंटर कॉलेज में भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। द एनफिल्ड स्कूल में छात्रों ने आदिवासी जनजातियों पर आधारित नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा 10 और 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। जीआईसी भीमावाला में लोक नृत्य, भाषण और खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिरसनी में भी छात्रों ने लोकनृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय धोईरा के छात्रों ने प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार के निर्देशन में प्रभात फेरी निकाली। जीआईसी बेसोगीलानी के छात्रों ने भी प्रभात फेरी निकाली। राष्ट्रीय बाल श्रमिक परियोजना के तहत सेलाकुई में प्रयास स्वयं सेवी संस्था की ओर से संचालित विशेष प्रशिक्षण केंद्र में भी आजादी का जश्न धूमधाम के साथ मनाया गया।
इस्लामिया खलीलिया नवाबगढ़ के छात्रों ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकाली। सैपियंस स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। छात्रों ने लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति दी। लेडीज क्लब ने प्राथमिक स्कूल भीमावाला में छात्रों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया। इस मौके पर दिव्या अग्रवाल, अनु, सोनिया, सुषमा, ममता आदि मौजूद रहे।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय जोकला कालसी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई यमुना कॉलोनी साहिया, जीआईसी साहिया, पजिटिलानी, कोरूवा, कोटी कनासर, जीजीआईसी साहिया, प्राथमिक विद्यालय पाटन, कोटी कनासर, द शिलगूर एकेडमी, प्रगति बाल शिक्षा मंदिर, राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान साहिया, जस्सोवाला, हाईस्कूल समाल्टा, दातनू ,उद्पाल्टा, कनबुआ, एसजीआरआर सहसपुर, डिग्री कॉलेज चकराता, व्यापार मंडल सेलाकुई में भी स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
लक्सयार गांव में पौधे रोपे
कालसी। वन विभाग के कर्मचारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर हरेला पर्व के तहत चुरानी रेंज अंतर्गत लक्सयार गांव में ग्रामीणों के सहयोग से पौधरोपण किया। ग्रामीणों ने बंजर भूमि पर बांज के पौधे रोपे। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद सिंह रावत, भरत सिंह तोमर, ग्यान सिंह, सुरेंद्र रावत, मदन लाल, हरीश मैठानी, मयंक, जसवीर, युद्धवीर, दीवार सिंह, महिपाल, विरेंद्र, रेखा देवी, सावित्री देवी, राधा, गीता आदि मौजूद रहे।