फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौलत कुंवर का अनशन दूसरे दिन भी जारी, पुलिस व आंदोलनकारियों में तीखी नोंक-झोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। पावर हाउस परिसर में धरने पर बैठे आंदोलनकारियों को हटाने आई पुलिस की उनसे तीखी नोकझोंक हुई। देर तक पुलिस आंदोलनकारियों को हटाने का प्रयास करती रही, लेकिन सफल नहीं हुई। दूसरी ओर आंदोलनकारी दौलत कुंवर का आमरण अनशन दूसरे दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन

श्रीनगर जल विद्युत परियोजना प्रभावित उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के बैनर तले रोजगार व मुआवजा पैकेज सहित 16 सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलित हैं। बीते मंगलवार को आंदोलन का नेतृत्व कर रहे मंच के संयोजक दौलत कुंवर व परियोजना कंपनी प्रशासन की श्रीनगर तहसील व पुलिस प्रशासन की वार्ता भी हुई थी, लेकिन वार्ता पहले ही बिंदु पर विफल हो गई थी। जिस पर दौलत कुंवर ने 15 अगस्त से आमरण अनशन शुरू कर दिया था। कुंवर का अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। वहीं अनशनकारी के समर्थन में प्रभावित पावर हाउस परिसर में धरने पर जमे हुए हैं। सोमवार देर रात पुलिस आंदोलनकारियों को पावर हाउस से उठाने के लिए पहुंची। जिस पर आंदोलनकारियों व पुलिस में तीखी नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। तहसीलदार हरिहर ने बताया कि प्रशासन की टीम धरना स्थल पर न्यायालय का आदेश की प्रति लेकर पहुंची थी। आंदोलनकारियों को आदेश की प्रति दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें