फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली जिले में बंद पड़ी 17 सड़कें, मीलों दूरी पैदल चल रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। भारी बारिश से मलबा आने से चमोली जिले में 17 ग्रामीण सड़कें बंद पड़ी हैं। ऐसे में ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। सलूड़ और डुंग्रा गांव को यातायात से जोड़ने वाली जोशीमठ-सलूड़-डुंग्रा सड़क तीन दिनों से बंद है। ग्रामीण करीब सात किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर जोशीमठ बाजार पहुंच रहे हैं। वहीं, बिरही-निजमूला-पगना सड़क बंद होने से पाणा, ईराणी, झींझी और पगना गांव के ग्रामीण जंगल के रास्ते आवाजाही कर रहे हैं। मंगलवार को जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी ने निजमूला सड़क का निरीक्षण किया और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र सड़क सुचारु करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़क पर आए बोल्डरों को कंप्रेशर मशीन से तोड़ने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें