फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन सीमा क्षेत्र दंपूधार में सीएम फहराएंगे तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत चीन सीमा स्थित गमशाली गांव के दंपूधार में तिरंगा फहराएंगे। इससे पहले सीएम भविष्यबदरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, जबकि डिप्टी स्पीकर रघुनाथ सिंह चौहान भराड़ीसैंण स्थित विधानभवन में तिरंगा फहराएंगे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 15 अगस्त को भविष्यबदरी मंदिर में पहुंचेंगे। वे यहां पूजा-अर्चना करने के बाद दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर हेलीकॉप्टर से गमशाली गांव जाएंगे। गमशाली के दंपूधार में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के बाद सीएम देहरादून के लिए प्रस्थान करेंगे। वहीं, डिप्टी स्पीकर स्वतंत्रता दिवस पर भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें