फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी के छात्रों ने किया आमरण अनशन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थराली/गैरसैंण। शिक्षकों की तैनाती और अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग के लिए राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी के छात्रों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। वहीं राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण की तीन सूत्री मांगों को लेकर छात्रों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
थराली के राजकीय महाविद्यालय तलवाड़ी में शिक्षकों की तैनाती, अर्थशास्त्र विषय शुरू करने और स्नातक स्तर पर सीटों में वृद्धि करने को लेकर छात्र संघ अध्यक्ष राजेश चौहान के नेतृत्व में छात्रों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। इस दौरान डा. प्रशांत रावत ने छात्र राजेश चौहान, नवीन चंदोला, विक्रम कनवासी, राहुल टम्टा, सुनील रावत, प्रमोद कुमार और नवीन देवराड़ी का स्वास्थ्य परीक्षण किया। सभी के वजन में गिरावट दर्ज की गई। छात्रों के अनशन को पूर्व प्रमुख थराली सुशील रावत, महेश, हरीश पंत, संदीप, कालिका प्रसाद, करण नेगी आदि ने समर्थन दिया। वहीं राजकीय महाविद्यालय गैरसैंण में शिक्षकों की तैनाती, विद्यालय में चहारदीवारी निर्माण करने और कालेज के छात्रों के लिए बस के किराए में छूट देने की मांग को लेकर छात्र सूरज कुमार और हरिवंश शाह आमरण अनशन पर बैठे। छात्रों ने शासन-प्रशासन पर छात्रों की लंबित समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर रोष जताया। अनशन को समर्थन देने वालों में संजय पुंडीर, लखपत कुमार, पूजा रावत, प्रियंका, रामेश्वरी, पंकज ढोंडियाल, देवेंद्र बिष्ट, राकेश उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रमिक अनशन आमरण अनशन में तब्दील
पोखरी (चमोली)। शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी में पांच दिनों से चल रहा छात्रों का क्रमिक अनशन मंगलवार को आमरण अनशन में तब्दील हो गया। विवि प्रतिनिधि प्रमेंद्र राणा, महासचिव सौरभ चौधरी, रवि राणा, अंकित नेगी, वसुदेव भंडारी, उमेश भंडारी और आशीष नेगी आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्रों का कहना है कि जब तक महाविद्यालय प्रशासन की ओर से मांग पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। वहीं, मंगलवार को पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर छात्रों की मांग का समर्थन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें