फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवाल-थराली-नंदकेशरी मोटार मोटर मार्ग पूर्णा में मलबा आने से हुआ अवरूद्व

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। सोमवार शाम को बारिश से पूर्णा में मलबा आने से देवाल-थराली-नंदकेशरी मोटर मार्ग पूर्णा में मलबा आने से साढ़े सत्रह घंटे तक बंद रहा। मार्ग बंद होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री बलवीर घुनियाल, कैलाश चंद्र, भरत सिंह आदि ने बताया कि भारी बारिश के कारण सोमवार शाम को चार बजे देवाल-थराली-नंदकेशरी मोटर मार्ग पूर्णा में मलबा आने से बंद हो गया। ऐसे में दर्जनों वाहन सड़क के दोनों ओर फंसे रहे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोनिवि के ईई को दी। इसके बाद भी लोनिवि की ओर से सड़क खोलने का प्रयास नहीं किया गया। लोगों को वाहन छोड़कर गंतव्य तक पैदल ही जाना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि लोनिवि ने मंगलवार सुबह जेसीबी और मजदूर मार्ग खोलने के लिए भेजे और 9.30 बजे विभाग सड़क को खोल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें