फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव भक्तों के जयकारों से गूंज उठे शिवालय

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सावन माह के अंतिम सोमवार को शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बिरही गांव के वीर भद्रेश्वर मंदिर में बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट की ओर से धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान भक्तों ने भजन-कीर्तन किए। घिंघराण क्षेत्र के बटलेश्वर मंदिर में भी श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया। नंदप्रयाग के मंगलेश्वर महादेव मंदिर में ग्रामीणों ने भजन-कीर्तन किया। गणजेश्वर महादेव मंदिर में भी शिव भक्तों ने दिनभर कीर्तन किए। गोपीनाथ, चतुर्थ केदार रुद्रनाथ, कल्पनाथ, बामनाथ व सकलेश्वर महादेव मंदिरों में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें