फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार पर लगाया उपेक्षा का आरोप, विधायक के इस्तीफे की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवाल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में सरकार पर पिंडर घाटी की उपेक्षा का आरोप लगाया गया। कहा गया कि क्षेत्र की क्षतिग्रस्त सड़कों, पैदल मार्ग की मरम्मत सरकार अभी तक नहीं करा पाई है। पूरी पिंडर घाटी आपदा से प्रभावित है, लेकिन यहां से निर्वाचित विधायक अभी तक शपथ नहीं ले पा रही हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस्तीफा देने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक सभागार में पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन हुआ। कांग्रेसियों ने कहा कि 15 जुलाई की आपदा से ब्लाक के कुलिंग, झलिया के कई मकान दरक गए। राजजात मोटर मार्ग लोहाजंग-वांण 15 जुलाई से बंद है। वहीं वांण, दीदना और पिनाउं गांव का अभी भी संपर्क कटा है। यहां खाद्यान्न का संकट बन गया है। इसके बाद भी विधायक मुन्नी देवी शाह पद की शपथ नहीं ले रही हैं और क्षेत्र के लिए कुछ भी नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक से इस्तीफे की मांग की। इसके बाद मांग का ज्ञापन सीएम को भेजा गया। बैठक में पूर्व प्रमुख डीडी कुनियाल, प्रदेश प्रवक्ता लखन रावत, प्रदेश सदस्य महाबीर बिष्ट, गोविंद पांगती, यादव चंद्र मिश्रा, खिलाप सिंह, बच्ची राम, लीलाधर जोशी, उमा देवी, इंद्र सिंह बिष्ट, हेमा देवी, बख्तावर सिंह, कंचन बिष्ट, प्रकाश उनियाल, राजेंद्र सिंह, गोविंद सिंह, चंद्र सिंह, खड़क सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें