फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गढ़वाल विवि बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र 2018-20 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। प्रवेश परीक्षा में 10668 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि ने 1 जुलाई को सत्र 2018-20 के लिए बीएड प्रवेश परीक्षा सत्र आयोजित की थी। 19 केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1068 परीक्षार्थी शामिल हुए थे। जबकि परीक्षा के लिए 12 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। छात्र लंबे समय से बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने की मांग रहे थे। हालांकि प्रवेश परीक्षा परिणाम पूर्व में ही बन कर तैयार हो चुका था, लेकिन स्नातक अंतिम सेमेस्टर के सभी परिणाम घोषित न होने के कारण बीएड प्रवेश परीक्षा परिणाम भी घोषित नहीं हो पा रहा था। बीएड प्रवेश परीक्षा संयोजक प्रो. पीके जोशी ने बताया कि जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी। परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है। छात्र परिणाम विवि की वेबसाइट से देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें