श्रीनगर। सीबीसीएस (च्वाइस बेस्ड क्रेडिट सिस्टम) के खिलाफ छात्र संगठन डीएसओ ने गढ़वाल विवि के प्रशासनिक भवन के समक्ष धरना दिया। संगठन ने सीबीसीएस को छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताया।
बुधवार को छात्र संगठन ने डीएसओ के बैनर तले एक दिवसीय धरना दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बिना तैयारी के सीबीसीएस को लागू किया जा रहा है। इससे छात्र-छात्राओं को नुकसान हो रहा है। विवि में छात्रों की संख्या के अनुपात में शिक्षक भी नहीं है। समय पर रिजल्ट घोषित नहीं हो पा रहा है। यह जटिल परीक्षा प्रणाली छात्र-छात्राओं के लिए परेशानी बढ़ाने वाला हो गई है। इस अवसर पर प्रवीण भंडारी, रेशमा और पूजा आदि मौजूद थे।