फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज में सीट बढ़ाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय के स्नातक प्रथम वर्ष में सीट बढ़ाने की मांग पर आर्यन छात्र संगठन ने प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में छात्रों ने कहा कि डिग्री कॉलेज पछवादून के साथ ही जौनसार बावर का सबसे बड़ा महाविद्यालय है। क्षेत्र में हर वर्ष 5000 से अधिक छात्र इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करते हैं। जिसके सापेक्ष डिग्री कॉलेज में सीटों की संख्या बेहद कम है। वर्तमान में स्नातक प्रथम वर्ष के प्रत्येक संकाय (बीए, बीएससी, बीकॉम) में महज 60 ही सीटें निर्धारित हैं। जिस कारण हर साल ज्यादातर छात्र रेग्युलर छात्र के रूप में प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्हें प्राइवेट कॉलेजों या फिर प्राइवेट फार्म भर स्नातक की परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती है। छात्र हितों को ध्यान में रखते हुए कॉलेज में सीटों की संख्या में इजाफा होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष दिलिप सिंह, अरविंद चौहान, अनिल तोमर, सौरभ उनियाल, अरविंद कोहली, रोहित कुमार, अर्चना चौहान, धर्मेंद्र सिंह चौहान, हिमांशु वर्मा, कविता चौहान, विवेक लमगड़िया शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें