फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनुष्य के सभी मनोरथ पूर्ण करते है श्री गणेश

विज्ञापन
विज्ञापन
कथा सुनने से दूर होती है मन की व्यथा : शिवस्वरूप
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
मुनिकीरेती। कथावाचक शिवस्वरूप नौटियाल ने कहा कि भगवान शिव और श्रीगणेश की सच्चे मन से पूजा करने से मनुष्य के सारे मनोरथ पूर्ण होते हैं। रिद्धि और सिद्धि के दाता भगवान श्रीगणेश की पूजा में दूर्वा चढ़ाने का विशेष महत्व है। यह वर्णन मंगलवार को ढालवाला स्थित आनंद विहार में आयोजित शिव महापुराण कथा यज्ञ के दौरान कथावाचक आचार्य शिवस्वरूप नौटियाल ने किया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव और श्रीगणेश की पूजा करने से मनुष्य के सारे मनोरथ पूर्ण हो जाते हैं। भगवान श्रीगणेश की पूजा में दूर्वा चढ़ाने का विशेष महत्व है। भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाने से वंश का विस्तार होता है और कथा सुनने से मनुष्य के मन की व्यथा दूर हो जाती है। कथा के दौरान भगवान श्रीगणेश की झांकियां भी निकलीं। धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व कैबिनेट मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, आचार्य गीताराम चमोली, सरस्वती जोशी, ऊषा बडोला, निर्मला उनियाल, दीपा भट्ट, इंदिरा आर्य, सीमा बिजल्वाण, विमला आर्य, अनिल बडोला, आशीष कुकरेती, नवीन आर्य, राकेश सेंगर, जितेंद्र सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें