मनप्रीत को मुख्यमंत्री के ओएसडी ने किया सम्मानित
ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
डोईवाला। देहरादून में इंडियन पावर लिफ्टिंग फेडरेशन की देहरादून में आयोजित प्रतिस्पर्धा में 105 भार वर्ग में 155 किलो वजन उठाकर बेंच प्रेस में गोल्ड मेडल जीतने वाले शेरगढ़ निवासी मनप्रीत को मुख्यमंत्री के ओएसडी धीरेंद्र सिंह पंवार ने सम्मानित किया। माजरी ग्रांट में मंगलवार दोपहर में ग्रामीणों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि धीरेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों की प्रतिभाएं मौजूद हैं। जरूरत केवल प्रोत्साहन की है। ग्रामीण क्षेत्र में रहकर मनप्रीत ने पावर लिफ्टिंग में गोल्ड जीतकर दूसरों के सामने मिसाल प्रस्तुत की है। पूर्व ग्राम प्रधान राजकुमार ने कहा कि गांव में खेलों के लिए मिलजुल कर माहौल तैयार किया जा रहा है। वहीं मनप्रीत सिंह ने राज्य और देश का मान बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयारी कर रहा है। कार्यक्रम में राजेंद्र मनवाल, नरेन्द्र नेगी, दीवान सिंह रावत, रविंद्र सैनी, दिनेश वर्मा, गगनदीप, जेपी गैरोला, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।