गोपेश्वर। नीती घाटी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांपा में वार्ड ब्वाय के पद पर तैनात भुवन चंद्र पुरोहित, आमखेत (चमोली) निवासी 17 जुलाई से लापता चल रहे हैं। कर्मी के परिजनों और जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया से भेंटकर शीघ्र कर्मी की ढूंढ खोज करने की मांग की है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख नंदन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत सदस्य ऊषा रावत, लापता कर्मी की पत्नी अंजू देवी, मंजू, मीना, नीमा, शकुंतला, सतेश्वरी देवी और नीलम ने कहा कि भुवन चंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना जोशीमठ में 21 जुलाई को दर्ज की जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। डीएम ने शीघ्र मामले में कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।