कर्णप्रयाग। भाजपा की बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया।
मंगलवार को बदरीकेदार मंदिर समिति धर्मशाला में आयोजित बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रदेश के धर्मस्व, पर्यटन एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के संयोजक टीका प्रसाद मैखुरी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने अपने डेढ़ साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाया है। इस अवसर पर मंडल महामंत्री दिनेश डिमरी, जिला उपाध्यक्ष अरूण मैठाणी, मंडल प्रभारी अनूप नेगी, दुग्ध संघ अध्यक्ष धन सिंह नेगी, मनोरमा नैनवाल, लक्ष्मी जोशी, गायत्री नेगी, सुभाष नौटियाल, शैलेंद्र नेगी, सुरेंद्र खत्री आदि मौजूद थे।