फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिमझिम फुहारों के बीच हुआ भोले बाबा का अभिषेक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

बोल बम के जयकारों के बीच सोमवार को पछवादून के शिवालय में भोले बाबा का अभिषेक किया गया। चंद्र तिथि के अनुसार सावन मनाने वाले लोगों को जहां यह दूसरा सोमवार था, वहीं सूर्य तिथि के अनुसार सावन मनाने वाले लोगों का यह चौथा सोमवार था। बारिश भी लोगों की आस्था को नहीं रोक सकी। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच दिनभर मंदिर में भक्तों का आना-जाना लगा रहा। श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का अभिषेक और पूजन किया। भोर की आरती के बाद पछवादून के मंदिरों को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। दिनभर बाबा का अभिषेक और शृंगार होता रहा। किसी ने दूध, दही और गंगाजल से अभिषेक किया तो किसी ने फूल, बेल पत्र और धतूरे से बाबा का शृंगार किया। शिवालयों में देर रात तक शिव आराधना का क्रम जारी रहा।
प्राचीन गणेश मंदिर, बाड़वाला स्थित प्राचीन शिव मंदिर, गंगभेवा बावड़ी, कालसी स्थित काली माता मंदिर समेत क्षेत्र के कई मंदिरों में दिनभर भगवान शिव की पूजा-अर्चना का क्रम जारी रहा। लोगों ने बाबा की धूप से आरती उतारी। डाकपत्थर, विकासनगर, दुर्गा विहार, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई स्थित मंदिरों में भी भोले बाबा के दर्शन को दिनभर श्रद्धालु आते-जाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------------
भोले बाबा की विशेष आरती की
चकराता। चितांहरण महादेव मंदिर में सावन के दूसरे सोमवार पर विशेष संध्या आरती का आयोजन किया गया। साथ ही मंदिर परिसर में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। दिनभर मंदिर स्थित स्वयंभू शिवलिंग पर जल चढ़ाने के लिए लोगों का तांता लगा रहा। शाम को दिए संग महादेव की आरती की गई। महाराज सिद्धेश्वर गिरी ने भोले नाथ का गुणगान किया। सनातन धर्म मंदिर में भी श्रद्धालुओं की लाइन लगी रही। इस मौके पर गुलजारी लाल, सुनील जैन, हरमोहन आनंद, आनंद राणा, दिनेश चांदना, महेश शर्मा, राजकुमार मेहता, संतराम बिट्टू, राजेश्वर वर्मा, मुकेश, गुड्डू, धर्म सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें