ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। कथा वाचक पंडित सूर्यकांत बलूनी महाराज ने कहा कि बुद्धि साधना का साधन है। गुरु मुखी व्यक्ति गुरु कृपा से बुद्धि को आध्यात्मिक कार्यों में लगाता है जिससे ईश्वर की प्राप्ति सहजता से हो जाती है।
सिद्ध पीठ प्राचीन महादेव मंदिर भोगपुर रोड़ रानीपोखरी में आयोजित शिव पुराण कथा के दौरान सोमवार को कथावाचक पंडित सूर्यकांत बलूनी महाराज ने कहा कि जहां जहां भगवान शिव है, वहां कल्याण है। उन्होंने कहा कि भगवान शिव की भक्ति करने वाला प्राणी कभी दुख नहीं पाता है। इसके अलावा उन्होंने राजा दक्ष के यज्ञ और सती के देह त्याग का मार्मिक वर्णन किया। इस अवसर पर महात्मा उदयगिरी, कमलगिरी, मोहन सिंह, कामेश रावत, सुरेंद्र नेगी, राजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रेम किशोर, रविंद्र पुंडीर, जगमोहन सिंह, यशपाल कठैत, जयप्रकाश शर्मा, गीता पुंडीर, भगवती देवी, यशपाल सिंह, मीता रावत, नरेंद्र सिंह, प्रेम किशोर, सीमा रावत, बंसती देवी, मीरा रावत आदि मौजूद रहीं।