फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भानियावाला में कांवड़ियों में बांटे फल, चाय और जूस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। मुस्लिम समुदाय की ओर से भानियावाला डिग्री कॉलेज के पास सोमवार को सुविधा केंद्र लगाकर कांवड़ियों के लिए फल, चाय और जूस आदि का वितरण किया गया। इसके अलावा कई स्थानों पर कांवड़ियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की गई। इसमें आजाद अली, मोहम्मद अकरम, साजिद अली, तारिक खान, इनाम अली, मुस्तकीम आदि थे। मुख्य संयोजक राकेश कुमार गुप्ता ने बताया कि सुविधा केंद्र में 24 घंटे खाने पीने, आराम करने के अलावा चिकित्सीय सुविधा भी मिलेगी। इस दौरान वीरेंद्र बाली, नीरज सिंघल, अश्वनी गुप्ता, रामस्वरूप अग्रवाल, नीरज गुुप्ता, अनिल सिंघल, राजेन्द्र , इंद्रजीत साहनी आदि मौजूद रहे। वहीं गुरुद्वारा लंगर हाल के पास लगे सुविधा केंद्र से व्यापारियों की ओर से कांवड़ियों को सुविधाएं उपलब्ध कराई गई। इसमें उपकार अग्रवाल, विजय शर्मा, विनय जिंदल, अभिषेक अग्रवाल, प्रमोद गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, शैलेष पाल, सुभाष गुप्ता, संदीप रस्तोगी, नरेश गोयल, प्रदीप गोयल आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन

कुड़कावाला में शिव मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा
डोईवाला। श्रावण मास में श्रद्धालुओं की ओर से सोमवार को संत रविदास मंदिर कुड़कावाला में भगवान शिव और नंदी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसके पहले श्रद्धालु कुड़कावाला रोड़ से बैंड बाजों की धुन पर नाचते गाते हुए मूर्तियां लेकर यात्रा निकाली। इसके बाद पंडित सोहन बलोदी ने विधिविधान से मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कराई। इस दौरान राजेश कुमार, पदम सिंह, देवीदास, नानक, अमीरचंद, सज्जन सिंह, फूल सिंह, बाल किशन, अजय कुमार, कमलेश देवी, कांता देवी, रीता देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें