फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रालियां खराब, आवागमन ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। ब्लाक के पिनाऊं गांव के लिए सुपलीगाड़ में लगाई गई हाइड्रालिक और हस्तचालित ट्रालियों के खराब होने से आवागमन ठप हो गया है। ग्रामीणों कहना है कि ट्रालियां खराब होने से पिछले तीन दिन से आवागमन बंद है।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की बाढ़ में कैल नदी पर सुपलीगाड़ में पिनाऊं गांव के लिए लोनिवि की ओर से हस्तचालित ट्राली लगाई गई, लेकिन ये आए दिन खराब हो रही है। ग्रामीण महिपाल सिंह, देव सिंह बताया कि पिछले तीन दिन से ट्राली बंद पड़ी है, जिससे ग्रामीण आवागमन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं ईई विजय कुमार ने बताया कि सुपलीगाड़ की ट्रालियों में तकनीकी खराबी आ गई है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें