फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग को लेकर खंसर में महापंचायत आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गैरसैंण। खंसर घाटी के नौ स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों पर तैनाती की मांग के लिए माइथान में सोमवार (आज) को महापंचायत का आयोजन किया गया है। हालांकि यहां शिक्षकों की तैनाती के लिए विभाग ने चक्रीय क्रम में अन्य स्कूलों से शिक्षक भेजने का आदेश जारी किया है, लेकिन खंसर घाटी विकास संघर्ष समिति का कहना है कि घाटी के दो स्कूलों में ही चक्रीय क्रम की व्यवस्था की है। अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं का क्या होगा इसका जवाब विभाग के पास नहीं है। ग्रामीणों ने चक्रीय नहीं बल्कि स्थायी शिक्षकों की तैनाती की मांग की।
विज्ञापन

खंसर घाटी के राइंका नैल, लाटगैर, बछुवाबाण, राउमा गोगिना, झूमाखेत, राजूहा दिवागाड़, सेरा, टेंटुड़ा आदि स्कूलों में शिक्षकों की मांग के लिए एक अगस्त से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन को देखते हुए विभाग ने रविवार को चक्रीय क्रम में शिक्षकों को भेजने का आदेश जारी किया। खंड शिक्षा अधिकारी एसआर आर्य ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर चक्रीय क्रम शिक्षक भेजे जाएंगे। खंसर घाटी संघर्ष समिति के संयोजक अवतार सिंह पुंडीर ने बताया कि घाटी के महज दो स्कूलों में ही विभाग शिक्षक भेज रहा है, वह भी चक्रीय क्रम में। ऐसे में बच्चों को शिक्षकों का कोई लाभ नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि मौसम को देखते हुए सोमवार को होने वाली महापंचायत में छात्र-छात्राएं शिरकत नहीं करेंगे। आसपास के 20 से अधिक गांवों के लोग इस महापंचायत में शामिल होंगे। महापंचायत में आंदोलन की अग्रिम रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें