फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ मेले में पांच दिनों तक नि:शुल्क चिकित्सा शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर एम्स ऋषिकेश ने हरिद्वार में पांच दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया। शनिवार को हरिद्वार स्थित होटल अलकनंदा के समीप आयोजित शिविर का हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपक रावत ने शुभारंभ किया। इस दौरान डीएम ने चिकित्सा शिविर लगाने और 24 घंटे चिकित्सकों की टीम उपलब्ध कराने के लिए एम्स के निदेशक प्रोफेसर डॉ. रवि कांत का आभार जताया। हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक (ट्रैफिक) डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि शिविर से कांवड़ियों को यात्रा मार्ग में चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो पाएगी। शिविर के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि शिविर में मरीजों का परीक्षण व दवा निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान एम्स की कॉर्डियक केयर एंबुलेंस भी उपलब्ध रहेगी। शिविर में रोगियों के ईसीजी, शुगर चेकिंग व हृदयाघात की आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इस अवसर पर एसडीएम अपर्णा, एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें