ब्यूरो/अमर उजाला, श्यामपुर।
भाजपा युवा मोर्चा व हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लक्कड़घाट मार्ग पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन किया। शुक्रवार को कार्यकर्ता मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमन कुकरेती के नेतृत्व में लक्कड़घाट तिराहे पर एकत्रित हुए। इस अवसर अमन कुकरेती ने कहा कि देश में उपलब्ध संसाधनों पर देश के नागरिकों का हक है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी द्वारा देश को तोड़ने वाले बयान की निंदा की व कहा कि सरकार को अविलंब पश्चिम बंगाल में एनआरसी लागू करनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने पश्चिम बंगला में राष्ट्रपति शासन लागू कराने की मांग की है।
हिंदू जागरण मंच के मंडल अध्यक्ष सुशील भट्ट ने कहा कि घुसपैठियों ने देश को खोखला कर दिया है। प्रदर्शनकारियों में जिला महामंत्री संजय भट्ट, मंडल महामंत्री सुयश मिश्रा, उपाध्यक्ष जयेश राणा, कपिल कक्कड़, संदीप नेगी, प्रशांत कटियार, अर्चित बंसल, विपिन बिजल्वाण, राहुल बालिया, अमन कोठारी, सुभाष जेठुड़ी आदि शामिल थे।