फोटो समाचार
-----------
नीतिका ने उत्तीर्ण की नेट परीक्षा
- पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज ने छात्रा को दी शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। सूबे के एकमात्र पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज की छात्रा नीतिका अग्रवाल ने यूजीसी नेट परीक्षा पास कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। शुक्रवार को नीतिका ने राजकीय स्नातकोत्तर स्वयत्तशासी महाविद्यालय पहुंचकर प्राध्यापकों के सहयोग पर उनका आभार जताया। इस दौरान कॉलेज के प्राचार्य के एनपी माहेश्वरी ने नीतिका को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी। कॉमर्स के एचओडी डॉ. वीपी अग्रवाल ने बताया कि नीतिका ने इसी साल कॉलेज से एम कॉम की परीक्षा पास की है। इसके साथ ही पहले ही प्रयास में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है।
नीतिका ने बताया कि वर्ष- 2018 की यूजीसी नेट परीक्षा बीते माह आठ जुलाई को हुई थी, जिसका परीणाम 31 जुलाई को घोषित हुआ। उन्होंने अपनी सफलता का सेहरा माता-पिता और गुुरुजनों के सिर बांधा है। बताया कि इन सब लोगों के सहयोग से वह इस परीक्षा को पास कर सकीं। आशुतोष नगर निवासी नीतिका के पिता पेशे से दुकानदार हैं, जबकि मां बबीता अग्रवाल गृहणी है। उनके बड़े भाई अमन अग्रवाल देहरादून में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। नीतिका ने बताया कि वह भविष्य में कॉमर्स विषय में शोधकार्य से राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में कार्य करके देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देना चाहती हैं।