फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ चुनाव प्रचार में जुटने लगे छात्र प्रतिनिधि

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला , ऋषिकेश।
विज्ञापन

पंडित ललित मोहन शर्मा पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में छात्रनेता छात्रसंघ चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। हालांकि फिलहाल छात्रसंघ चुनाव को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बावजूद इसके कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं व संभावित प्रत्याशियों के समर्थक अपने प्रतिनिधियों की दावेदारी को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में छात्र नेताओं के समर्थक अपने संभावित प्रतिनिधियों के परिचय पत्र गले में लटकाकर घूमते नजर आए। वहीं कई संभावित प्रतिनिधि छात्र-छात्राओं से अपील करते देखे गए।
विज्ञापन

इसके साथ ही कॉलेज में चुनावी माहौल बनने लगा है, जबकि अभी चुनाव को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वहीं कॉलेज में इन दिनों दाखिले को लेकर नए छात्र छात्राएं लगातार पहुंच रहे हैं, जिसके लिए छात्र संगठनों ने हेल्प डेस्क लगाकर उनके आवेदन भरने और दाखिले को लेकर अन्य जरूरी मदद की जा रही है। इसी बीच कॉलेज के एक प्राध्यापक ने बृहस्पतिवार को समर्थकों से गले में लटके छात्र नेताओं व संभावित प्रत्याशियों के परिचय पत्र और हैंड कार्ड जब्त कर लिए। उन्होंने चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व उन्हें प्रचार-प्रसार नहीं करने की हिदायत भी दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी का कहना है कि चुनाव कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व इस तरह की गतिविधियां संचालित नहीं की जा सकती। दोबारा ऐसा करने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें