फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपदा मानक में नहीं आई क्षति तो सीएम राहत कोष से दी जाएगी मदद-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिले के प्रभारी एवं वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने बृहस्पतिवार को घाट ब्लाक के आपदा प्रभावित गांवों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि जिन प्रभावितों के मकान आपदा मानक के अंतर्गत नहीं आ रहे हैं, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दी जाएगी। क्षेत्र में अभी आपदा से निपटने के लिए जिला प्रशासन को पांच करोड़ की धनराशि उपलब्ध कराई गई है।
प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत ने जीआईसी मोख में कुंडी, धुर्मा, मोख मल्ला, मोख तल्ला, सेरा और जाखणी गांव के आपदा प्रभावितों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कुंडी गांव के बीचों बीच हो रहे भू-धंसाव को देखते हुए जिला प्रशासन को शीघ्र भूगर्भीय सर्वे करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि गांव को पुनर्वास करने की स्थिति बनीं तो पुनर्वास किया जाएगा। वित्त मंत्री ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और जिला पंचायत के अधिकारियों को सभी क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों एवं पैदल मार्गों का आगणन शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कुंडी गांव के आखूड़ी, देसणा और जाखणी तोक में भूस्खलन रोकने के लिए सुरक्षा दीवार, चेकडैम व सिंचाई नहर निर्माण के लिए सिंचाई विभाग को शीघ्र आगणन बनाने, कुंडी व मोख गांव में पेयजल योजना का पुनर्निर्माण शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए। डीएम स्वाति एस भदौरिया ने आपदा प्रभावितों से किसी भी समस्या के निराकरण के लिए सीधा संवाद करने की बात कही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी, कर्णप्रयाग विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी, सांसद प्रतिनिधि अब्बल सिंह, ग्राम प्रधान अनसूया देवी, मंदोदरी देवी के साथ ही जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावितों ने मंत्री से पूछा-थराली के विधायक कौन
घाट (चमोली)। क्षेत्र के आपदा प्रभावित कुंडी और मोख बगड़ गांव में नुकसान का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी मंत्री प्रकाश पंत से प्रभावितों ने पूछा कि मंत्री जी हमारे थराली विधानसभा क्षेत्र के विधायक कौन हैं। विधायक मुन्नी देवी के विरोध में भी प्रभावितों ने नारेबाजी की। ग्राम प्रधान मधुली देवी, अनसूया देवी और जितेंद्र का कहना था कि 30 मई को थराली विधानसभा क्षेत्र का निर्वाचन संपन्न होने के बावजूद अभी तक थराली विधायक ने शपथ नहीं ली है, जिससे क्षेत्रीय जनता को विधायक निधि का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। प्रभावितों ने जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी शाह के विरोध में भी नारेबाजी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें