फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विवि के शैक्षणिक कैंपस को देखी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय के अस्थायी शैक्षणिक परिसर को स्थापित करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष और उच्च शिक्षा राज्यमंत्री ने पीजी ऑटोनोसम कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने बैराज रोड पर खाली पड़ी महाविद्यालय की भूमि का मुआयना भी किया। दावा किया कि इस सत्र में ही विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को प्रारंभ करा दिया जाएगा।
मंगलवार को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत और क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल के साथ हरिद्वार रोड स्थित पीजी ऑटोनोमस कॉलेज का निरीक्षण किया। उन्होंने कॉलेज में श्रीदेव सुमन विवि के अस्थायी शैक्षणिक परिसर के लिए साइंस ब्लॉक का जायजा लिया। इससे पूर्व उन्होंने बैराज रोड पर महाविद्यालय की खाली पड़ी भूमि का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह ने कहा कि ऋषिकेश में छात्र-छात्राओं का दबाव अत्यधिक है, लिहाजा यहां कैंपस खोला जाना बेहद जरूरी है। बताया कि श्रीदेव सुमन विवि का एक कैंपस गोपेश्वर में बनाया गया है और टिहरी में भी शैक्षणिक परिसर प्रस्तावित है। जमीन या फिर भवन मिलने पर इसी शैक्षणिक सत्र से गतिविधियां शुरू कर दी जाएंगी। जल्द कैंपस का मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि छिद्दरवाला में कैंपस का निर्माण प्रस्तावित था, लेकिन अब स्थान को बदला जा रहा है। पीजी ऑटोनोमस कॉलेज में निर्धारित सीट होने के चलते छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अन्यत्र जाना पड़ता था। इस शैक्षणिक परिसर के बनने से उन्हें लाभ प्राप्त होगा। मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनपी माहेश्वरी, डॉ. दयाधर दीक्षित, डॉ. रूबी, डॉ. एमपी नगवाल, अनीता ममगाईं, चेतन शर्मा, कपिल गुप्ता, देवेंद्र नेगी, रविंद्र राणा, पंकज शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें