फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें अवरुद्घ होने से मीलों पैदल दूरी आवाजाही कर रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र में रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने वाली कई सड़कें बंद पड़ी हैं। सड़कें बंद होने से ग्रामीणों को मीलों दूरी पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है तो कई मकान खतरे की जद में हैं।
उडामांडा-चौंडी-रौता सड़क पर किमखोली और बेलगड़ तोक में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पोखरी-वल्ली-हरिशंकर सड़क बनखुरी और टनोला गदेरे में मलबा आने से दो दिनों से बंद पड़ी है। भारी बारिश से रडुवा गांव में छज्जू लाल, शोभा लाल और राजू लाल का भवन क्षतिग्रस्त होने पर ग्रामीणों ने दूसरे के घरों में शरण ली हुई है। वहीं मोहनखाल-ताली-कन्सारी सड़क से हो रहे भूस्खलन से ब्राह्मण थाला गांव में मकान खतरे की जद में आ गए हैं। ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर हैं। डा. रमेश चंद्र थपलियाल ने इस संबंध में पीएमजीएसवाई के ईई को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा यदि निर्माणाधीन सड़क से हो रहे भूस्खलन को रोकने के इंतजाम नहीं किए गए तो वे भूख हड़ताल करेंगे। पीएमजीएसवाई के ईई राजकुमार का कहना है कि ताली-कन्सारी सड़क से मलबा हटाया जा रहा है। ब्लॉक की अन्य बंद सड़कों को तत्काल खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


भूस्खलन से विद्यालय का रास्ता और पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त
पोखरी। जीआईसी गोदली के आसपास हो रहे भूस्खलन से विद्यालय भवनों को खतरा हो गया है। इन दिनों रुक-रुककर हो रही भारी बारिश से खेतों और जंगल में भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन से कई चीड़ के पेड़ उखड़ गए हैं और पहुंच मार्ग ध्वस्त हो गया है। स्कूल की पेयजल लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन

जीआईसी गोदली में 250 बच्चे अध्ययनरत हैं। ग्राम पंचायत नैल, नौली, गुड़म, मसोली, जखमाला, श्रीगढ़, कलसिर गांवों के बच्चे इंटर स्तर की पढ़ाई के लिए यहां पहुंचते हैं। 16 जुलाई को हुई भारी बारिश से विद्यालय परिसर के आसपास भूस्खलन शुरू हुआ जो अभी भी जारी है। अब विद्यालय का खेल मैदान भी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। चंद्रशिला संघर्ष समिति के अध्यक्ष/पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने विद्यालय की सुरक्षा के लिए प्रभावित क्षेत्र की दीवारबंदी करने की मांग जिला प्रशासन से उठाई। कलसिर गांव के बलवंत सिंह राणा का कहना है कि क्षेत्र में यह एकमात्र इंटर स्तर का विद्यालय है। भूस्खलन से बच्चे खतरे के साए में पढ़ाई और यहां से आवागमन कर रहे हैं। डीएम स्वाति एस भदौरिया का कहना है कि पोखरी तहसील से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें