फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन करेगी संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

आवाज साहित्यिक संस्था की ओर से आयोजित बैठक में संस्था के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। संस्था अध्यक्ष अशोक क्रेजी ने बताया कि 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर नवोदित रचनाकारों के प्रोत्साहन के लिए मंच दिया जाएगा। बैठक में संस्था की गतिविधियों पर चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि इस वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर बाल कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें नगरक्षेत्र के विद्यालयों के प्रतिभाशाली छात्र छात्राएं कविताओं की प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा बैठक में संस्था की सदस्यता बढ़ाने, नवोदित साहित्यकारों को संस्था से जोड़ने और हिंदी साहित्य के रचनाकारों के जयंती दिवसों पर्व कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय भी लिया गया। संस्था के उपाध्यक्ष प्रबोध उनियाल ने कहा कि छात्र छात्राओं में साहित्य के प्रति रुचि बढ़े इसके लिए विद्यालय स्तर पर संपर्क के प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान हाल ही में दिवंगत हिंदी के प्रख्यात कवि पद्मभूषण गोपालदास नीरज की आत्म शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में डॉ. सुनील थपलियाल, सत्येंद्र चौहान, धनेश कोठारी, महेश चिटकारिया, रवि शास्त्री आदि भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें