फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें बनी तालाब, आवाजाही हो रही प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला,विकासनगर
विज्ञापन

बरसात में पछवादून क्षेत्र की ज्यादातर सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं हैं। लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता ने बरसात से पूर्व क्षेत्र की करीब एक दर्जन सड़कों पर बने गड्ढों को पेचवर्क से पाटने के निर्देश दिए थे। लेकिन इन निर्देशों पर कोई अमल नहीं हुआ। नतीजतन, लोगों को खस्ताहाल और बदहाल सड़कों पर हिचकोले भरा सफर तय करना पड़ रहा है। रात के अंधेरे में दुपहिया वाहन चालक इन सड़कों पर गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वहीं बड़े वाहनों के गुजरने पर कीचड़ से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्र में डाकपत्थर रोड के साथ ही, विद्यापीठ मार्ग, लक्ष्मणपुर, विकासनगर-बरोटीवाला, जीवनगढ़ लाइन-डाकपत्थर, भोजावाला, हनुमतधाम, अंबाड़ी-बरोटीवाला, मेहूंवाला, कोर्ट रोड समेत एक दर्जन सड़कों का बुरा हाल है। पानी भरा होने के कारण दुपहिया वाहन चालक गड्डे की गहराई का पता नहीं लगा पाते और गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पप्पू कुमार, अभिजीत चौहान, सत्येंद्र रावत आदि का कहना है कि बरसात में पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। खस्ताहाल सड़कों के कारण आसपास रहने वाले लोगों की मुश्किलें बड़ गई हैं। गंदे पानी में मच्छर और मक्खियां भी पनपने लगीं हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार गुहार के बाद भी गड्ढों को नहीं पाटा जा रहा है।
विज्ञापन

----
वास्तव में सड़कों की हालत कई जगहों पर बेहद खराब है। अधीनस्थों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत पेचवर्क के जरिए सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश दिए हैं।
- राजेश कुमार, ईई लोनिवि देहरादून
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें