फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंशी गांव में ग्रामीणों ने रोपे 500 पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/नागथात।
विज्ञापन

कालसी तहसील क्षेत्र के मुंशी गांव में ग्रामीणों ने रविवार को पौधों को संस्कृति से जोड़ते हुए पौधरोपण किया। ग्रामीणों ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल दमाऊ की थाप पर पौधे रोपे गए। मांगलिक गीतों के साथ पौधों की आरती भी उतारी गई। इस दौरान उन्होंने पौधों के संरक्षण और संवर्धन का संकल्प लिया। अंत में लोगों को हलवे के रूप में प्रसाद का वितरण भी किया गया। उन्होंने कुल 500 पौधों का रोपण किया गया।
विज्ञापन

रविवार को पर्यावरण एवं पर्यटन समिति मुंशी गांव ने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से किमुवा खेड़ा में नींबू और झील के पास फलदार और छायादार पौधे रोपे। ग्रामीणों ने जलस्रोत के पास उगी झाड़ियों की भी सफाई की। प्रधान दिनेश तोमर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 10-10 पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। कार्यक्रम में पूर्व सोसाइटी अध्यक्ष गुमान सिंह तोमर ने भी विचार व्यक्त करें। कहा पेड़-पौधे भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग हैं। इस मौके पर श्याम दत्त नौटियाल, बलदेव तोमर, जगत सिंह, संतराम, लुदर सिंह, खजान सिंह, चैन सिंह, श्यामलाल, प्यारो देवी, नीरो देवी, केदारी देवी, दीवानी देवी, पुरण देई, बामो देवी, अर्जुन सिंह, स्वराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें