फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन से विकास करने का दावा खोखला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

कांग्रेस राज्य शाखा के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि डबल इंजन से सरकार चलाकर विकास का दावा खोखला साबित हुआ है। कांग्रेस निर्धन लोगों के अधिकार के लिए निर्णायक संघर्ष कर रही है। कहा कि अतिक्रमण हटाने के नाम पर लोगों को बेघर करने का परिणाम निकाय चुनाव में भाजपा सरकार को भुगतना होगा। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भाजपा की त्रिवेंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भाजपा सरकार जनता का विश्वास खो चुकी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 80 के दशक में कांग्रेस ने सरकारी जमीनों को बेघर और निर्धन लोगों को दी थी। आज प्रदेश सरकार उन्हें हटाने के लिए काम कर रही है। देहरादून में अतिक्रमण हटाने के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। बारिश का अलर्ट होने के बावजूद देहरादून में कांग्रेस ने ऐतिहासिक रैली निकालकर भाजपा के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजाया। कहा कि आने वाले निकाय चुनाव और लोक सभा चुनावों में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेेगी। सरकार युवाओं को रोजगार और गन्ना किसानों को बकाया भुगतान नहीं दे रही है। जनता अपने आक्रोश की अभिव्यक्ति चुनावों में देगी। उन्होंने सरकार से कहा कि डोईवाला में आईटीआई शुरू की जाए और गन्ना मूल्य भुगतान शीघ्र दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें