फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी से झूला पुलों पर लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती ।
विज्ञापन

श्रावण मास की नीलकंठ कांवड़ यात्रा के तीसरे दिन क्षेत्र में शिवभक्तों की आमद काफी बढ़ गई है। इस दौरान काफी संख्या में कांवड़िए नीलंकठ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। यात्रा पर आने वाले कई शिवभक्त शिवानंद राम झूला व लक्ष्मणझूला पुलों पर खड़े होकर सेल्फी ले रहे हैं, जिसके कारण ब्रिज पर जाम लग रहा है। रविवार को तीर्थनगरी से काफी संख्या में शिवभक्त स्वर्गाश्रम, लक्ष्मणझूला होते हुए नीलकंठ धाम के दर्शन के लिए रवाना हुए। गंगा घाटों पर स्नान के लिए कांवड़ यात्रियों की भीड़ लगी रही। श्रद्धालु स्नान के बाद गंगा जल भरकर नीलकंठ धाम की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

उधर इस दौरान शिवानंद राम झूला, लक्ष्मणझूला पुलों पर भीड़भाड़ भरे मेले में यात्री सेल्फी लेने से नहीं चूक रहे हैं। सेल्फी के कारण अन्य लोगों को आवगमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे झूला पुलों पर दोनों ओर से जाम लग रहा है। कांवड़ मेले के दौरान काफी संख्या में झूला पुलों के दोनों ओर पुलिस के जवान तैनात हैं, मगर पुलों पर सेल्फी लेने वाले यात्रियों को रोकने वाला कोई नहीं। प्रशासन की ओर से पुल से गंगा का नजारा लेने वालों को रोकने के लिए शिवानंद राम झूला पुल के दोनों ओर मैट लगाई गई है, मगर यह ब्रिज के कुछ ही हिस्से में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें