फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो अन्य लापता सवारियों के शव भी कल्पगंगा से निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जोशीमठ। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर हुई वाहन दुर्घटना में लापता दो सवारियों के शव रविवार को रेस्क्यू के दौरान कल्पगंगा से निकाले गए।
26 जुलाई को हेलंग-उर्गम मार्ग पर पावर हाउस के समीप एक वाहन अनियंत्रित होकर बीस मीटर नीचे कल्पगंगा में समा गया था। वाहन में आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच सवारी वाहन से छिटक गई थीं, जबकि तीन लापता हो गए थे। शुक्रवार को पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने लापता महिला सतेश्वरी देवी के शव को कल्पगंगा से निकाला, जबकि रविवार को सुभाष (35) पुत्र बचन सिंह व अंजनी देवी (38) पत्नी वीरेंद्र सिंह, दोनों ग्राम अरोसी, चमोली निवासी के शव कल्पगंगा से रेस्क्यू कर निकाले गए। इन सवारियों के शव कल्पगंगा में बहकर घटनास्थल से कुछ दूर चले गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें