फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रि संगठन की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। शुक्रवार को सीएचसी में आशा स्वास्थ्य कार्यकत्री संगठन की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष पवित्रा बिष्ट की अध्यक्षता में हुई।
विज्ञापन

बैठक में आशा कार्यकत्रियों ने रोष जताते हुए कहा कि वर्ष 2016 में राज्य सरकार ने आशा स्वास्थ्य कार्यकत्रियों को प्रतिमाह 2000 रुपये प्रोत्साहन धनराशि देने का शासनादेश जारी किया था, लेकिन तीन साल बाद भी कार्यकत्रियों को धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है। कहा कि कई बार शासन-प्रशासन और विभागीय नुमाईंदों से प्रोत्साहन धनराशि देने की मांग की थी, लेकिन इस दिशा में सकारात्मक प्रयास नहीं हो पा रहे हैं। इस मौके पर संगठन की जिला मंत्री सुनीता राणा, मीना देवी, राजेश्वरी देवी, लक्ष्मी देवी, दीपा देवी, सरोज, शकुंतला, अंजू, भुवना, हेमंती, मुन्नी, अनिता देवी आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें